व्यापार मंडल इस तथाकथित पत्रकार के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएगा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने हल्दूचौड़ के तथाकथित पत्रकार को मानहानि का नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। विगत दिन एक तथाकथित पत्रकार ने सोशल मीडिया में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ इकाई के नेताओं पर दीपावली के अवसर पर लगाए जाने वाले बाजार के नाम पर अवैध वसूली का झूठा आरोप लगाते हुए खबर प्रसारित की थी। हल्दूचौड़ इकाई ने इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर जो एक अधिवक्ता भी हैं उनको दी थी। हुकम सिंह कुंवर ने अपने स्तर से इसकी जांच की थी जिसमें अवैध वसूली के आरोप निराधार पाए गए थे। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा दुकानदारों की सहमति पर टेंट बिजली पानी आदि की व्यवस्था के लिए सहयोग राशि लेने की बात समाने आई थी, अवैध वसूली जैसी कोई बात नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने मानहानि का कानूनी नोटिस तथाकथित पत्रकार को देने पर सहमति व्यक्त की है। दीपावली के बाद अधिवक्ता के जरिए तथाकथित पत्रकार को नोटिस दिया जाएगा, अगर नोटिस के बाद माफी नहीं मांगी गई तो दो-दो करोड़ रुपए का मानहानि केस सक्षम न्यायालय में किया जाएगा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल राज्य की एक सम्मानित संस्था है। झूठे आरोपों से संगठन की छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *