हल्द्वानी नगर निगम के कर्मचारियों ने भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोला, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज उठाई कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

 नगर निगम देहरादून में सल्ट विधायक महेश जीना के नगर आयुक्त गौरव कुमार से की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में बुधवार को हल्द्वानी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई व नगर‌ आयुक्त विशाल मिश्रा को सौंपा। उनका कहना था कि किसी टेंडर के मामले में नगर आयुक्त देहरादून से अभद्रता दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सल्ट विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि इस मामले में कार्रवाई न हुई तो वे भी देहरादून निगम कर्मचारियों के साथ आंदोलन में कूद जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी, प्रदेश प्रचार मंत्री जयप्रकाश, शाखा अध्यक्ष रवि चंडालिया, शाखा सचिव श्याम बाबू, पूर्व शाखा अध्यक्ष रोहित‌ टाक, विजय तोमर, रोहित मसीह, राजेश भारती, रतन, अंकुश चौधरी. विशाल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *