बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकानदारों का चालान काटा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने नवरात्रि से पहले बुधवार 18 मार्च को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान  पटेल चौक, भैरव चौक, बर्तन बाजार आदि में कार्रवाई की गई। टीम ने पटेल चौक पर दुकान का सामान सड़क पर फैलाकर रखने वाले दो दुकानदारों का 2500 रुपए का नगद चालान काटा। टीम ने एक गाड़ी सामान जब्त किया। इस बीच अतिक्रमणकारियों ने टीम का विरोध भी किया लेकिन उनकी एक न सुनी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here