समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी में बंदरों के आतंक से लोगों को निजात मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से टीम बुलाई है। शुक्रवार से पालीशीट वार्ड से इसकी शुरुआत हो गई है। कुछ दिन पूर्व ही यहां पर बंदर ने लोगों को काट कर घायल किया था। इस मामले में भाजपा नेता विक्रम अधिकारी व वार्ड पार्षद नेहा अधिकारी ने नगर निगम प्रशासन से शिकायत की थी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि बंदर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।