नैनीताल जिले में 12 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी, देखें आदेश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कल 12 जुलाई को भारी बारिश के चलते छुट्टी कर दी गई है। इस संबंध में आज गुरुवार की देर रात जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इधर गुरुवार शाम से जिले में अच्छी खासी बारिश भी हुई है। गौरतलब है कि एक जुलाई को स्कूल खुलने के बाद से पिछले हफ्ते लगातार भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इधर इस हफ्ते स्कूल मात्र दो दिन ही खुला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *