हल्द्वानी: विधायक सुमित ने लाखों के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले की हल्द्वानी विधानसभा में वार्ड-8 कुल्यालपुरा में सीसी मार्ग और नाली का विधायक सुमित हृदयेश ने लोकार्पण किया। विधायक निधि से कुल्यालपुरा गली नंबर दो में 12.68 लाख की लागत के कार्यों की बुधवार को सौगात दी गई। इस मौके पर विधायक हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी के आंतरिक मार्गो (गलियों) को गड्डामुक्त कर आम जनमानस को सुगम आवागमन प्रदान करने के लिए विधायक निधि से जितना संभव हो, लगातार कार्य किये जा रहे हैं।लोकार्पण में खीम सिंह चौहान, महेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, सुंदर लाल आर्य, जगदीश चंद्र आर्य, बीएल आर्य, नंदन सिंह, हुकुम सिंह, बबिता खोलिया, रेखा खोलिया, महेन्द्र कश्यप, परमजीत बेदी, कृष्ण कुमार, पीएस जन्तवाल, हरीश सलाल, गिरिश चन्द, चन्दन सिंह सलाल, भुवन चन्द्र पांडे, धर्मपाल कश्यप, कैलाश सलाल, कुन्दन लाल, प्रशान्त शाह, मनोज, भुवन कुडाई, कुबेर राम, दीपा देवी, रेवती देवी, सरस्वती देवी, गुड्डी, बसन्ती देवी, जानकी देवी, हीरा देवी, आशा चौहान, हेमा, पुष्पा आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *