यूपीएससी की परीक्षा में हल्द्वानी के तनुज पाठक को आल इंडिया 72वीं रैंक मिली, आईएएस बनने का सपना भी होगा पूरा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सिविल सर्विसेज की परीक्षा में देवभूमि उत्तराखंड के इन होनहारों में नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर निवासी तनुज पाठक भी हैं।  तनुज ने यूपीएससी की परीक्षा में AIR 72 वीं रैंक पाई है। मूल रूप से अल्मोड़ा और हाल निवासी शीशमहल काठगोदाम तनुज पाठक ने अपनी दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम हल्द्वानी से पूरी की है. उसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में (2014 – 2018) तक बीटेक किया. बीटेक करने के बाद उनकी विप्रो कंपनी में अच्छी नौकरी लग गई थी, लेकिन तनुज को IAS बनना था, UPSC की तैयारी की लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ डाली और उसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए. अब तनुज का IAS अधिकारी बनने का सपना साकार हुआ। इधर तनुज की इस उपलब्धि पर परिजनों व‌ रिश्तेदारों के साथ ही शहरवासियों ने खुशी जताई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *