गौला खनन कारोबारियों को राहत, अब होगी वाहनों की फिटनेस

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में गौला खनन कारोबारियों को राहत मिली है। गौला खनन संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बीते गुरुवार को जिलाधिकारी से मिलकर ट्रैक्टर ट्रालियों की फिटनेस न होने का मामला उठाया था।उनका कहना था कि गौला नदी में खनन शुरू हुए दो माह हो गये हैं लेकिन 800 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों की फिटनेस न होने से कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस पर शुक्रवार को आरटीओ गुरुदेव सिंह ने फिटनेस प्रक्रिया शुरू करवा दी है। समिति अध्यक्ष पम्मी सैफी, पृथ्वी पाठक, उमेश भट्ट, हरीश पांडे, आरिश सैफी आदि ने आरटीओ का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here