गौला बैराज में कूदे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को बचाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*थाना काठगोदाम जल पुलिस ने गौला बैराज में कूदे बुजुर्ग का किया सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को किया सुपुर्द*

आज दिनांक 03.04.2026 को *हे0का0 जल पुलिस प्रताप गड़िया* को कॉलर दीपक भण्डारी द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति गौला बैराज, काठगोदाम में कूद गया है।

सूचना प्राप्त होते ही हे0का0 प्रताप गड़िया व पुलिस टीम द्वारा *त्वरित कार्यवाही* करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त व्यक्ति का *सफल रेस्क्यू* कर उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम *मोहन चन्द्र उपाध्याय* पुत्र नरोत्तम उपाध्याय, उम्र लगभग *80 वर्ष,* निवासी गंगाविहार, कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई।

सूचना पर उनके पुत्र *यत्तीश उपाध्याय (45 वर्ष) एवं ममता उपाध्याय* (37 वर्ष) मौके पर पहुंचे। परिजनों द्वारा बताया गया कि मोहन चन्द्र उपाध्याय *डिप्रेशन* से ग्रसित हैं और उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मोहन चन्द्र उपाध्याय को *सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द* किया गया।

*👉 पुलिस की तत्परता एवं स्थानीय सहयोग से एक अनहोनी टली।*

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here