गौलापार-तीनपानी हाइवे के फ्लाईओवर में स्कार्पियो से भीषण हादसा, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के तीनपानी गौलापार-बाईपास फ्लाईओवर में शनिवार देर रात एक बेकाबू स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, 25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम गोरापड़ाव, 20 वर्षीय अंशु आर्य निवासी बेरीपड़ाव और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव आपस में दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात चारों स्कूटी पर सवार होकर तीनपानी-गौलापार फ्लाईओवर पर थे। इसी दौरान लालकुआं की तरफ से आई बेकाबू स्कार्पियो चारों को कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद फ्लाईओवर के आसपास घूम रहे लोगों में चीख पुकार मच गई। आनंद खनन में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मंडी पुलिस, वनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को गंभीर हालत में डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां राहुल, शिवम और अंशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर रात आदित्य की भी मौत हो गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *