समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के गौलापार में गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई। चालक ने जैसे तैसे वाहन को सुरक्षित निकाला। अनुमान है कि बिजली लाइन की चिंगारी से यह घटना हो सकती है। किसान को गेहूं राख होने से खासा नुकसान हुआ है।



