दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की मदद करने वाले परिवहन अधिकारी के नाम का हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मदद करने वाले परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को इस बात के ठोस सुबूत मिले हैं कि नंदन आर्या लगातार मुकेश के बोरा के संपर्क में था। इसकी पुष्टि नंदन आर्या के मोबाइल से हुई है। गौरतलब है कि मुकेश बोरा पर दुग्ध संघ में आउटसोर्स के जरिये नौकरी पर लगी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एक सितंबर को लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने जो आरोपी लगाए थे, वह सही पाए गए। मुकेश पर महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ का आरोप लगा। जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। बीते दिनों मुकेश के उत्तराखंड से भाग जाने की बात सामने आई थी और आरोप लगा था कि उसके भागने में परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या और उसकी पत्नी व राजनीतिक दल से जुड़ी नेत्री ने मदद की थी। जिसके लिए एक टैक्सी बुक कराई गई थी। जांच शुरू हुई तो यह पुष्टि हो गई कि मददगार नंदन आर्या था। नंदन वर्तमान में  ऊधमसिंहनगर जिले में तैनात है। इधर पुलिस आरोपी परिवहन कर अधिकारी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मुकेश के खिलाफ दर्ज मुकदमे में नंदन को नामजद करते हुए हार्बरिंगऑफेंस की धारा के तहत उसका नाम शामिल किया है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि फरार आरोपी की मदद करने के आरोप में नंदन को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मददगारों में कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इधर सूत्रों के अनुसार परिवहन कर अधिकारी ने फंसने की आंशका के मद्देनजर मेडिकल लीव लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *