शिक्षा निदेशक पर हमले से गुस्सा, दो दिन कार्य बहिष्कार करेंगे अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

दिनांक 21 फरवरी 2026 को उत्तराखंड के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर कथित रूप से उमेश काव (विधायक, रायपुर विधानसभा) एवं उनके साथ आए कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गए हमले की घटना के संबंध में आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को शिक्षा निदेशालय, देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय व्यवस्था की गरिमा के विपरीत हैं तथा इससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्न निर्णय लिए गए—

1. दिनांक 23 व 24 फ़रवरी को संपूर्ण शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार में रहेंगे, छात्र हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को एक सप्ताह के लिए परीक्षा सुचारू रूप से चलाने हेतु निर्णय लिया गया।

2. मुख्य सचिव से वार्ता पूरे अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एस. ओ. पी जारी की जाय।

3. राज्य के सभी विभागों में पुलिस व्यवस्था की जाय।

4. दो दिवस के अंतर्गत यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो दिनांक 25 फरवरी से प्रदेश के समस्त कार्यालय नगर पंचायत से सचिवालय तक कार्यबहिष्कार पर रहेंगे।

5. अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक संयुक्त मोर्चा का अध्यक्ष राम सिंह चोहान व महामंत्री मुकेश बहुगुणा को नामित किया गया।

6. मोर्चा के मीडिया प्रभारी संजय भास्कर को नियुक्त किया गया।

साथ ही आंदोलन को संचालित करने हेतु कोर कमेटी बनाई गई जिसका विवरण निम्नवत है :-

पदमेन्द्र सकलानी, विनोद कुमार ढौंडियाल, अजीत भंडारी, शैलेंद्र चौहान, भुवनेश्वर जदली, नागेंद्र बर्थवाल, पंकज शर्मा, पी. एल भारती, प्रदीप रावत, अशोक राज उनियाल, दीपक जोशी, जीत मणि पैन्यूली, अरूण पाण्डेय, पी. एल तिवारी, जयकृत कैथेंत, विक्रम रावत, अरविंद चौहान, डी.सी भट्ट, रामबाबू विमल, धर्मेंद्र रावत, सीताराम पोखरियाल, आशीष जोशी, पंचम बिष्ट, शिवानी, आकांक्षा राठौर, रघुवीर बिष्ट, राकेश जोशी, रमेश पैन्यूली, कमलेश्वरी मेहता, पल्लवी नैन, महादेव मैठाणी।

बैठक मे शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक व समस्त कार्मिकों सहित राज्य के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया जिनका विवरण निम्नवत है:-

उत्तराखंड सचिवालय संघ, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड, कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड,राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखंड अशासकीय शिक्षक संघ, राजकीय प्रथमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, राजकीय जूनियर शिक्षक संघ, कलेक्ट्रेट संघ, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ, उत्तराखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति शिक्षक संघ,सहित राज्य के अन्य संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक विभागीय स्तर पर आवश्यक वैधानिक एवं लोकतांत्रिक कदमों पर विचार किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने राज्य सरकार से अपेक्षा की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । बैठक में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी, अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश भट्ट , प्रांतीय महामंत्री अंकित डोबरियाल, प्रांतीय मंत्री कपूर सिंह पंवार , पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह रौतेला आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here