कुमाऊं के इस शांत क्षेत्र में पहले युवती को शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया, ग्रामीणों में आक्रोश, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट के एक गांव की दलित युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती को नशे की हालत में छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उधर युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोप है कि घटना में तीन लोग शामिल थे। द्वारहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 साल की दलित युवती से उसके घर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले युवती को जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भाई ने पुलिस को बताया कि बीती शुक्रवार की रात उसकी बहन परिजनों साथ गांव से दूर जागरण में गई थी। रात 11 बजे वह परिजनों से चार्जर लाने की बात कहकर घर चली आई। रात एक बजे तक वापस न लौटने पर वह बहन को ढूंढते घर पहुंचा तो वहां देखा वह बेहोश पड़ी थी। तड़के तीन बजे होश में आने पर युवती ने बताया कि आरोपी प्रमोद बिष्ट ने उसे जबरन शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। तबीयत बिगड़ने पर वह बहन को शनिवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। इधर सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच में उसको हल्का नशा देने की आशंका है। उसे मेडिकल जांच के लिए रानीखेत भेजा है। इधर थाना प्रभारी द्वाराहाट ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमे की कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। जांच एसआई को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *