समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत चेन स्नेचिंग की घटना का हल्द्वानी पुलिस ने किया खुलासा*
*अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से कान की बाली बरामद*
वादिनी नरमा पत्नी रोयल निवासी हरिपुर जमन सिंह हल्द्वानी द्वारा दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 24.02.2026 को टीपीनगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कान की बाली छीन ली गई।
उक्त तहरीर के आधार पर *कोतवाली हल्द्वानी* पर FIR NO.70/26 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मनोज कुमार को सुपुर्द की गयी ।
*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* द्वारा उक्त चेन स्नेचिंग/ झपटमारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासा करने के निर्देश दिए गए।
*पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के मार्गदर्शन *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कड़ी सुरागरसी – पतारसी घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के उपरांत उक्त स्नेचिंग की घटना में संलिप्त व्यक्ति की पहचान कर अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र श्रीपाल शर्मा निवासी रमापुर अपर तिलहर, रामपुर मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को *सोने की बालियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त*
बृजेश कुमार निवासी रमापुर अपर तिलहर, रामपुर मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी*
01 अदद कान की सोने की बाली,
*आपराधिक इतिहास*
1- एफआईआर 990/2016 धारा 401/411/414 भादवि चालानी थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर,
2- एफआईआर 991/2016 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना कटरा जिला शाहजहाँपुर,
3- एफआईआर 628/2025 धारा 305/317(2)/318 (4) बीएनएस चालानी थाना मीरगंज बरेली
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 मनोज कुमार
2-हे0का0 इसरार अली
3-कानि0 अनिल कुमार
3-कानि0 दिनेश नगरकोटी
4-कानि0 अनिल गिरी



