मंगलपड़ाव में दुकान में घुसकर युवक को चाकू से किया लहूलुहान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के मंगलपड़ाव सब्जी मंडी में युवक को चाकू मार लहूलुहान कर दिया। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके मुंह में 13 टांके लगे हैं। जानकारी के अनुसार घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत सब्जी मंडी के पास ही एक दुकान में काम करता है। यह दुकान गौतम मोंगा की है। शुक्रवार 30 जनवरी की दोपहर दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी करने को लेकर उस पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। बताया गया कि हमलावर किसी राजनीतिक व्यक्ति का परिचित है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here