समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी लामाचौड़ में गूल में गिरने से युवक की मौत हो गई। बताया गया कि रात भर युवक गूल में पड़ा रहा। परिवार वालों को सुबह घटना की सूचना मिल पाई।
पुलिस के अनुसार, पीलीकोठी में रहने वाले 45 वर्षीय प्रेम शंकर लामाचौड़ में प्रतिष्ठित कालेज में पेंटर का कार्य करता था। गुरुवार की रात में वह किसी काम से ट्यूबवेल के पास गया था। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक प्रेम शंकर के परिजनों ने परिचितों पर शक जताया है। एक व्यक्ति ने रात को फोन कर झगड़ा होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी।



