समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पीएन मीणा ने जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु नशा तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत बीते शुक्रवार को थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान के दौरान उप निरीक्षक कृष्णा गिरी द्वारा मय टीम चकलुवा स्थित लोहे के पुल से 100 मीटर आगे हल्द्वानी की ओर अभियुक्त करन सागर निवासी लामाचौड़ थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-25 वर्ष को वाहन संख्या UK 04 K 5189 होण्डा सिटी कार में 280 ग्राम चरस तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह पूर्व में भी अवैध चरस तस्करी में थाना मुखानी से वर्ष 2021 में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना मुखानी में नशे के संबंध में 04 अभियोग पंजीकृत हैं।