रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चंपावत में हुई नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेसियों में आक्रोश छा गया। उन्होंने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में शिवनगर स्थित चामुंडा मंदिर के समीप भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान को लेकर झूठा दावा करती है। पहले अंकिता भंडारी और अब चंपावत में हुई यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही घटनाओं में भाजपा के नेता शामिल रहे लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा का ढकोसला करती है उन्हें महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है ऐसे में अब महिलाएं भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर इसे सत्ता से बाहर करेंगी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है और जिस प्रकार से चंपावत में यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है उसको लेकर अब जनता जाग चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। ठुकराल ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार आज लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा की जो भाजपा महिला बिल को लेकर विपक्ष पर आरोप लगाती थी वह सरकार यदि महिलाओं की इतनी हितेषी है तो वह वर्तमान सीटों के आधार पर आरक्षण घोषित करें। गाबा ने कहा कि महिलाओं ने अब भाजपा के खिलाफ बिगुल बजा दिया है जो भाजपा को उसके अंत की ओर लेकर जाएगा। भाजपा सरकार का पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान परिमल राय , योगेश चौहान,संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, सतीश कुमार, सुशील मंडल पार्षद, शुभम दास पार्षद, प्रीति साना, उमा सरकार, पूर्व पार्षद मोहन भारद्वाज, अशोक रस्तोगी, असित बाला, चोखेलाल गंगवार, विक्की सोनकर, राकेश अधिकारी, अनुज दिक्षित, चमन सागर, नरेश सागर, सुदर्शन प्रजापति, सोनू सक्सेना, ललित सक्सेना, आदेश गंगवार, डॉ. खेमानंद रस्तोगी, बबलू रस्तोगी, दौलत राम राजपूत, जयवीर राजपूत, सूरजपाल रस्तोगी, मधु सिकदार, बेबी सिकदार, कमला देवी, विजय यादव, सुमित गुप्ता, राकेश अधिकारी, गोविंद, हनी, जयदेव, बाबू विश्वकर्मा, रविंद्र गुप्ता, सेवाराम दिवाकर, सोनू, रणजीत तिवारी, अजय पाल, अर्जुन, राजकुमार, विपिन, लकी, केशव, रिकी गुप्ता, सोनू, सुनील दिवाकर, शिवम गंगवार, केरू मण्डल, राकेश कोली, बबलू सागर, अंकिता अधिकारी, सुनील चुग, बंटी मक्कड़, भुक्कन लाल लोधी, रामकुमार गुप्ता, रमन विश्वास, सुरेश कुमार सक्सेना, मानस बैरागी, छत्रपाल गंगवार, विक्रम ज्याला, कन्हैया लाल, सोनू मल्लिक, पिंटू राय, आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *