उत्तराखंड में यहां शादी करने की जिद पर अड़ी दो नाबालिग लड़कियां पुलिस के पास पहुंची, फिर क्या हुआ, जानने के लिए पढ़िए खबर

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

एक-दूसरे के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ी ज्वालापुर व सहारनपुर की दो किशोरियां हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गई। उनकी मांग सुनकर पुलिस भी दंग रह गयी। पुलिस ने दोनों को घंटाभर से अधिक समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दोनों की इस डिमांड से उनके परिजन भी हैरान हैं। यह मामला हरिद्वार शहर में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों किशोरियां 14-15 साल की बताई गई है। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व किशोरी अपने परिजनों के साथ पिरान कलियर गई थी, जहां उसकी मुलाकात सहारनपुर निवासी किशोरी से हो गई। तभी से दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *