रोडवेज पहाड़ी से टकराई, पहिए से कुचलकर चालक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

बस के‌ पहिए की चपेट में आया चालक।

कुमाऊं में बुधवार तीन जून की सुबह सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत हो गई। उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो की धारचूला से टनकपुर जा रही बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ हाइवे पर लोहाघाट के रायकोट के पास मंदिर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक चंपावत के बडोली निवासी बेनीराम भट्ट की बस के पहिए के नीचे दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बस के ब्रेक या स्टीयरिंग फेल होने के कारण हुआ। बस के परिचालक किशन और यात्रियों के अनुसार, जैसे ही बस मंदिर के पास मोड़ पर पहुंची चालक बेनीराम भट्ट ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इस दौरान चालक की ओर का दरवाजा खुल गया और वह सीट से गिरकर सड़क किनारे नाली में जा गिरे। इसके बाद बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से शव को‌ निकाला गया। हादसे से रोडवेज कर्मचारियों में शोक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *