समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी कारपेंटर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहम्मद अली नई बस्ती ब्रह्मपुरी, रामपुर ने बताया कि बीती 11 मार्च की शाम उनके रिश्तेदार मोहम्मद यासीन (42) निवासी रामपुर अपने दोस्त मोहम्मद उमर के साथ बाइक से पहाड़ से लौटकर रामपुर की ओर आ रहे थे। वे रानीबाग के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पेंटर मोहम्मद यासीन की मौत हो गई, जबकि कारपेंटर मोहम्मद उमर के उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है।



