काठगोदाम में रोडवेज बस ने कैंची जा रहे स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम में रेलवे स्टेशन चौराहे के पास मंगलवार को गलत साइड से जा रही रामनगर डिपो की बस UK07PA3008 ने टैक्सी स्कूटी में सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार अंकित कुमार निवासी ग्राम नारायणपुर मानपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश और रमेश चंद्र गुप्ता निवासी ग्राम गोहाना मानपुर जिला गोंडा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज चालक को हिरासत में ले लिया।  घायलों को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे   कैंची धाम घूमने जा रहे थे। बताया गया कि बस काठगोदाम स्थित मंडलीय वर्कशॉप में ठीक होने के लिए लाई गई थी, आज वह वापस डिपो जा रही थी तभी हादसा हो गया। काठगोदाम पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here