कोहरे का कहर: देर रात दून से लौट रही हल्द्वानी डिपो की बस कैमिकल से भरे टैंकर से टकराई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बढ़ता कोहरा हादसों को दावत दे रहा है। देहरादून से लौट रही हल्द्वानी डिपो की अनुबंधित बस यूके 07पीए-4128 काशीपुर में कुंडा के पास टैंकर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में सवार 27 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसा मंगलवार 23 दिसंबर की देर रात 12 बजे हुआ। सूत्रों के अनुसार हाइवे पर कैमिकल से भरा टैंकर खड़ा था, जो कोहरे की वजह से नजर नहीं आया। टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे से वाहनों को हटाया। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here