समाचार शगुन उत्तराखंड
बीती शनिवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास एक कार सवार ने भाजयुमो महामंत्री व डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती शनिवार 11 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक वाहन देहरादून के सेंट ज्यूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था जिसने अनियंत्रित होकर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आसपास के लोग तक तक घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके थे। हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। हादसे में जितेंद्र बिष्ट पुत्र बीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी चंद्रबनी की मौत हो गई। जबकि रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी घायल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कार को बुड्ढी निवासी मुजम्मिल की है। जिसने अपनी कार को मरम्मत के लिए वर्कशॉप में दिया था। इस मामले में पुलिस ने वर्कशाप स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।