हल्द्वानी की इस प्रतिष्ठित दुकान में छापा, गैस रिफिलिंग पर एक गिरफ्तार, छोटे-बड़े समेत 33 सिलेंडर पकड़े

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पूर्ति विभाग ने सोमवार को अवैध गैस रिफलिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकान स्वामी की गिरफ्तारी के साथ ही 33 सिलेंडर पकड़े गए। टीम ने बरेली रोड पर मंडी गेट के पास साहू किचन सेंटर पर छापेमारी की। टीम ने यहां से पांच घरेलू सिलेंडर, छह छोटे सिलेंडर और रिफलिंग करने वाले उपकरण जब्त किए श। इस मामले में दुकान स्वामी आशाराम गुप्ता निवासी मुरारजीनगर के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी ने बताया कि दुकान में गैस संबंधी सामान की बिक्री की जाती है। इसके अतिरिक्त सुबह कालाढूंगी रोड पर छापेमारी कर दो दुकानों से 22 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए। इन सिलेंडरों की बिक्री अवैध तरीके से की जा रही थी। टीम में पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, सुबोध त्रिपाठी, ललितमोहन मेर आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि पिछले दिनों कुमाऊं कमिश्नर ने गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here