समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के नगर निगम हल्द्वानी में वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी ङी क्लास के लोगों ने “जब तक रोड नहीं तब तक वोट नहीं का नारा दिया। जिस पर पार्षद मनोज जोशी के साथ लोगों ने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि लगभग 60 वर्ष से हम लोग निवास कर रहे है आज तक कोई सुनवाई नही हुई सिर्फ अस्वासन मिलता है जिसमे पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि पूर्व में चुनाव का बहिष्कार किया गया था 2021 में जिसके बाद कुमाऊँ कमिश्नर महोदय द्वारा पूर्ण आस्वाशन दिया कि आप लोग वोट जरूर डाले चुनाव के बाद सभी अधिकारियों सहित हम लोग मौके पर बहुचेगे जिसके बाद माननीय के आस्वाशन के बाद लोगो ने 2022 के चुनाव में वोट दिया तथा कमिश्नर महोदय द्वारा कहा गया था कि मोके पर आया जाएगा साथ ही जो भी जनता के हित म् होगा किया जाएगा जिसके बाद लोग माने भी तथा चुनाव के बाद कोई भी मौके मुवावने पर नही पहुँचे ।।पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि चुनाव के बाद कमिश्नर महोदय को याद भी दिलाया गया था ।। पार्षद ने बताया कि वर्तमान में उनके द्वारा मुख्यमंत्री,वन मंत्री महोदयवह निर्वाचन आयोग देहरादून को भी अवगत कराया गया हल्द्वानी में पत्र दिया गया है साथ ही कहा कि अधिकारी जन यदि देवतुल्य जनता को पूर्ण आस्वाशन देते कार्य करवाने की बात करते तो वोट के लिए विचार किया जाएगा अन्यथा अनिश्चित कालीन धरना उक्त जगह पर दिया जाएगा।।पार्षद ने कहा कि विधायक महोदय को कही बार बोला गया मोके पर आने को कोई सुनवाई नही की गई इस दौरान पार्षद ने कहा कि लगभग 120 परिवार सड़क के लिए परेसान है ड़ी क्लास के साथ साथ केशव पुरम में भी सड़क की लड़ाई जारी है इस दौरान आज धरना प्रदर्शन में पार्षद मनोज जोशी,महेश गोस्वामी, ननदी देवी,दुर्गा देवी,देवकी देवी, सुशीला,भावना राणा, हंशी देवी, सुरेंदर, पवन, हेमा आदि मौजूद रहे।











