समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
हल्द्वानी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ और राज्य कर्मचारी
संयुक्त परिषद की ओर से गठित पुरानी एसीपी बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 27 नवंबर को सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी। कुमाऊं के जिलों से भी सैकड़ों कर्मचारियों के देहरादून रैली में पहुंचने का अनुमान है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ जल संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के लिए पूरे सेवाकाल में 10, 16 और 26 साल की सेवा के बाद तीन वर्ष प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उपाध्याय के अनुसार छठे वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होने पर राज्य कर्मियों को वेतनमान दिया जाता रहा है लेकिन सातवें वेतनमान में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि देहरादून में परेड ग्राउंड से रैली निकाल सचिवालय का
घेराव किया जाएगा।











