समाचार शगुन उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सभी को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी। चयनित 36 अभ्यर्थियों में 13 महिला अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने पिछले सितंबर महीने में लोअर पीसीएस की परीक्षा पास की है।











