समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
जिलाधिकारी नैनीताल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति रोहित आर्या निवासी नवाड़खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम, जनपद नैनीताल को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत 06 माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। उक्त आदेश के अनुपालन में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम श्री जसवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता* द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रोहित आर्या को नियमानुसार *जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर जिला बदर* किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम में पंजीकृत अभियोगों का विवरण निम्नवत है—*
*1.* मु0अ0सं0 23/2016, धारा 341, 323, 504, 506 भादवि।
*2.* मु0अ0सं0 128/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
*3.* मु0अ0सं0 47/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम।
*4.* मु0अ0सं0 120/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम।











