समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली परिसर में शिकायत लेकर पहुंचे कुछ अधिवक्ताओं ने परिसर में मौजूद युवक को बुरी तरह पीट दिया। इसमें युवक की नाक चोटिल हो गई। मारपीट और गाली-गलौज का शोर सुनकर कोतवाली में मौजूद महिला दरोगा मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं को अलग-अलग किया। जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता का युवक से रविवार रात बरेली रोड स्थित होटल में किसी बात पर विवाद हुआ था। झगड़े की लिखित शिकायत देने अधिवक्ता अन्य वकीलों के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंचे। यहां तहरीर देने से पहले ही अधिवक्ता ने युवक को देखते ही उससे गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर पीटा। इसके बाद तहरीर देकर अधिवक्ता कोतवाली से चले गए। वहीं पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।











