समाचार शगुन उत्तराखंड

राजकीय इंटर कालेज ढेला में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया।बच्चों के बीच विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।तत्पश्चात बच्चों को नेहरू के जीवन और आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका के बाबत बताया गया।छोटे बच्चों ने नेहरू का चित्र बनाया तो बड़ी कक्षा के बच्चों ने उनकी लिखित पुस्तकों के अंश पढ़े।जीवविज्ञान प्रवक्ता निधि हर्ष के दिशानिर्देन में हुए इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज जोशी,शैलेंद्र भट्ट,महेंद्र आर्या,उषा पवार, जया बाफिला आदि मौजूद रहे











