समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
साइबर ठगो ने इस बार बिना ओटीपी और किसी अनजान कॉल के ही पिता-पुत्र के बैंक खातों में सेंध लगा दी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी कोतवाली क्षेत्र के मालती विहार, कुसुमखेड़ा निवासी राजेश और उनके पिता के बैंक खातों से ठगों ने छह नवंबर को कुल 1.64 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के मुताबिक, ठगी के दौरान उनके मोबाइल पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही किसी अनजान नंबर से कॉल आई। घटना छह नवंबर की है। पीड़ित ने पहले साइबर अपराध पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुखानी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सात नवंबर को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
