समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तीनपानी पर बने फ्लाईओवर पर शुक्रवार की शाम काठगोदाम से लालकुआं की ओर जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है जबकि युवती समेत दो लोग घायल हैं। कार बागेश्वर जिले में तैनात शिक्षक की बताई गई है। इधर हादसे की खबर मिलते ही SSP मंजूनाथ टीसी घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस टीमों को दिए निर्देश, अस्पताल जाकर घायलों का जाना हाल। पुलिस मृतकों के पहचान में जुटी है। गौरतलब है कि इस फ्लाईओवर पर कुछ महीने पहले स्कार्पियो की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई थी।
घटनाक्रम
आज दिनांक 23.10.2026 को समय लगभग 15:25 बजे वाहन संख्या **UK 02 A 2544 (Ford Figo)* बाईपास रोड पर गोलापुल की ओर से लालकुआं की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर के पास वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसमे 4 लोग सवार बताये जा रहे थे, वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया की सूचना प्राप्त हुई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए* एसपी सिटी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, मुखानी एवं बनभूलपुरा सहित संबंधित पुलिस टीमों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
