हाइवे पर नील गाय आने से रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चालक-परिचालक समेत यात्री जख्मी, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी से देहरादून जा रही बस मंगलवार की रात कालाढूंगी के पास नील गाय आ जाने पर हाइवे किनारे पेड़ से जा टकराई। अचानक हुए हादसे से बस में सवार 25 यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक परिचालक समेत चार पांच यात्री चोटिल हुए हैं। बाद में यात्रियों का उपचार करा दूसरी बस से रवाना किया गया।