हल्द्वानी की प्रसिद्ध दुकान की मिठाई में निकले कीड़े, ग्राहकों ने काटा हंगामा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित नामी मिठाई की दुकान में बनी मिठाई में कीड़े निकल आए। त्योहार के मौके पर बिक रही दूषित मिठाई को देख ग्राहकों का पारा चढ़ गया। 20 अक्टूबर मंगलवार की शाम को दशहरे के दिन रामपुर रोड स्थित नामचीन स्वीट्स शॉप में बेची जा रही मिठाई में कीड़े मिलने पर हंगामा हो गया। पास ही खाद्य सुरक्षा विभाग का दफ्तर है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार से आए चार लोगों ने दुकान से मिठाई पैक कराई तभी इनमें से एक ग्राहक को वहां रखी जैली वाली मिठाई में कीड़े नजर आ गए। ग्राहकों ने इसका विरोध किया। वहां मौजूद अन्य ग्राहकों ने भी इसका विरोध किया और मिठाई लिए बगैर लौटे। खान सुरक्षा अधिकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर बुधवार को मामले की जांच कराई जाएगी।