समाचार शगुन उत्तराखंड
ऊधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते खेत से लौट रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा नवदिया में दो पक्षी चार दिन पहले विवाद हुआ था। जिसमें कुलदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई थी। विवाद के चलते सतनाम सिंह आयु 35 पुत्र चरनजीत सिंह निवासी सिद्धा नवदिया नानकमत्ता बीचबचाव के लिए पहुंच गया था। सतनाम द्वारा बीच बचाव करने के कारण एक पक्ष उससे रंजिश रखने लगा था। शनिवार रात दस बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने सतनाम सिंह के घर पर धावा बोल दिया। स्वजनों के मुताबिक उन्होंने सतनाम के घर के बाहर पहुंच पथराव कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सतनाम सिंह के घर पर हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान सतनाम खेत में मूंगफली की कटी फसल देखने गया हुआ था। घर में मौजूद सतनाम सिंह का पुत्र प्रिंस जब छत पर जाकर वीडियो बनाने लगा तो हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। परंतु वह बाल बाल बच गया। उसने हमलावरों के फायर करते झोंक की वीडियो भी बना ली। उसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। हमलावरों को वापस लौटते समय सतनाम सिंह खेत से लौटता मिल गया। उन्होंने सतनाम सिंह को घेर पर फायर झोंक दिया। स्वजनों के मुताबिक गोली सतनाम सिंह के सीने लगने से वह वही गिर गया। स्वजन सतनाम सिंह को लेकर उप चिकित्सालय सितारगंज लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया। रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचने पर सतनाम को देर रात मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने मध्य रात्रि शव को मोर्चरी भिजवा दिया। रविवार सुबह पुलिस मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी सतनाम के छोटे भाई कुलदीप को मारने के इरादे से आ रहा था। लेकिन जब सतनाम हत्यारोपियों को मिल गया तो उसे ही निशाना बना दिया। वहीं, परिजनों ने नानकमत्ता पुलिस पर पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।
