समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अधिवक्ता पर जमीनी विवाद के चलते पिस्टल तान दी। इससे भड़के अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छड़ायल नायक निवासी अधिवक्ता गर्वित कुमार जोशी ने जमीन के विवाद के चलते हल्दूपोखरा निवासी एक व्यक्ति पर पिस्टल दिखाकर हाथापाई करने और अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। जब यह बात उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बताई तब शनिवार को कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता जोशी ने बताया कि ग्राम हल्दूपोखरा में उनकी 223.04 वर्गमीटर भूमि है, जिस पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। 17 अक्तूबर को वह कोर्ट जा रहे थे तभी प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में आरोपी ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
