मकानों पर गिरा पेड़, पुलिस ने किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण लाखनमण्डी, चोरगलिया में दो मकानों पर आम का पेड़ गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर चोरगलिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

*मौके पर पाया गया कि भारी बारिश के कारण एक आम का पेड़ गिरने से—*

*1.* अतीक अहमद पुत्र मो. शाहिद, निवासी मस्जिद रोड, लाखनमण्डी, चोरगलिया के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया तथा मोटरसाइकिल संख्या UK06AB7823 (स्प्लेंडर) सहित अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया।

*2.* मुकेश राम पुत्र हरीश राम, निवासी लाखनमण्डी, चोरगलिया के मकान पर भी पेड़ गिर गया। इस दौरान उनके पिता हरीश राम पुत्र मथुरा प्रसाद, उम्र 49 वर्ष के हाथ में चोट आई, जबकि उनकी पुत्री मुस्कान, उम्र 18 वर्ष को भी गुम चोटें आईं। मकान के अंदर मौजूद लोगों को चोरगलिया पुलिस द्वारा सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। पेड़ गिरने के कारण दोनों मकानों एवं उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।चोरगलिया पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।