समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नीट पेपर लीक और केंद्रीय धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ छात्र संगठन सड़क पर उतर आए। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए एसएसपी मंजुनाथ टीसी और एसपी सिटी मनोज कत्याल दलबल के साथ पहुंचे। बाद में छात्र पुतला लेकर डीएम आवास की ओर जाने लगे तो उनकी नोंकझोंक हुई। एनएसयूआई के प्रांतीय आह्वान पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।



