समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के नगर निगम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा के चार वार्डों के जनप्रतिनिधि गुरुवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिले और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चारों वार्ड 35, 36, 37 और 38 के नियमितीकरण की प्रगति को लेकर बातचीत की। साथ ही अन्य वार्डों की तरह यहां के निवासियों को भी अधिकार दिलाने की मांग की गई। प्रतिनिधि पूर्व प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में डीएम से मिले थे। इस दौरान युवा भाजपा नेता हदयेश कुमार आदि मौजूद रहे।



