समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में परिवहन विभाग ने रैपिडो ऐप में प्राइवेट दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की है। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडेय के निर्देश पर टीमों ने शहर में अभियान चलाया। वाहन पकड़ने के लिए आरटीओ की ओर से रैपिडो बुक की गई। इस दौरान 12 बाइक स्कूटी पकड़ी जो अनाधिकृत तौर पर सवारी ढो रहे थे।



