समाचार शगुन उत्तराखंड
पिथौरागढ़ जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना के एक युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। इसी प्रेम में महिला मौका मिलते ही अपने तीन छोटे बच्चों और पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां के बिछड़ने से रोते-बिलखते बच्चों को देख परिजनों ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई।



