नगर निगम के इस लिपिक को मिली शाबासी, यह काम किया समय से पहले

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अपने अथक प्रयास, निरंतरता और प्रतिबद्धता के दम पर विजय कर्नाटक ने अपना एसआइआर का कार्य सौ प्रतिशत पूर्ण कर दिखाया है। रानीबाग क्षेत्र,नई बस्ती व रोडवेज डिपो के पास स्थित कमेटी लाइन मे बीएलओ का प्रभार देख रहे नगर निगम हल्द्वानी के कार्मिक (लिपिक) विजय कर्नाटक के द्वारा प्री एसआईआर में शुरू से लेकर अब तक दिन रात की अथक मेहनत के दम पर मतदाताओं के डबल फार्म भरकर सोमवार 22 जून को अपने लक्ष्य को सौ प्रतिशत हासिल करते हुये इसकी रिर्पोट सिटी मजिस्ट्रेट महोदय एपी वाजपेई को सौंप दी गयी है। जिस हेतु सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा विजय को शबासी देते हुये नगर आयुक्त परितोष वर्मा से विजय के काम की तारीफ की है। विजय कर्नाटक ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई जी, बीएलओ सुपरवाइजर विनोद भट्ट और अतिरिक्त AERO राजेश पांडे एवं अपने सहयोगी, बीजेपी और कांग्रेस के BLA तथा क्षेत्र की जागरूक जनता को दिया है। क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हे काफी सहयोग तथा सम्मान दिया जिसके लिये उन्होने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here