योग संगम कार्यक्रम में निरोगी रहने को किया योगाभ्यास

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी: रविवार, 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान (JSS), भीमताल, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, हल्द्वानी एवं सुनिधि विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ‘योग संगम 2026’ कार्यक्रम का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष के वैश्विक विषय (थीम) “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) के तहत जिला सैनिक बोर्ड के प्रांगण में आयोजित किया गया ।
सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक चले इस सत्र की शुरुआत जेएसएस (JSS), भीमताल के निदेशक द्वारा प्रतिभागियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। इसके बाद योग सत्र में आधिकारिक कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन किया गया। योग विशेषज्ञ एसएस कार्की ने योग सत्र का संचालन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, पर्वतासन, भुजंगासन, मकरासन, शलभासन, पश्चिमोत्तानासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन और पवनमुक्तासन जैसे प्रमुख आसनों का अभ्यास कराया। इन शारीरिक आसनों के बाद अनुलोम-विलोम और शीतली जैसे मन को शांत करने वाले प्राणायाम का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का समापन गहन ध्यान और विश्राम के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम का समन्वय पैरा लीगल वालंटियर एवं सुनिधि विकास संस्था की संस्थापक श्रीमती उमा भंडारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुल 43 नागरिकों और 7 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन कर्नल रमेश सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा दिए गए औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव (Vote of Thanks) के साथ हुआ। कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह रौतेला, जगत सिंह बोरा, कैलाश चन्द्र भट्ट, जगता सिंह पड़ियार, हरीश, रमेश सिंह, दर्शन कुमार पंत, शमशेर सिंह कार्की, दीप बिष्ट, नवीन चंद्र त्रिपाठी, भुवन चंद्र जोशी, किशन रावत आदि मौजूद रहे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement