समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*कालाढूंगी में सड़क हादसा- स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाई घायलों की जान, एक युवक को चिकित्सकों ने किया मृत घोषित*
आज दिनांक 17.06.26 को समय करीब 18.10 बजे डायल 112 पर कॉलर नवीन चन्दर खोलिया द्वारा दी गयी सूचना पर पुलिस बल को वन निगम के पास रवाना किया गया। *मौके पर वाहन संख्या UK 04AM 8740 कीया सोनेट* जिसे चालक विक्रम रावत निवासी गोलापार चला रहा था।
जिसमें चालक के अलावा साक्षी पुत्री गिरीश चन्द्र निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी, भावना वालिया पत्नी राजीव वालिया निवासी वार्ड न0-2 कालाढूंगी व *वाहन संख्या UK 04S 2977 ALTO 800* जिसमे शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष , कमल मिश्रा पुत्र बी0सी0 मिश्रा उम्र-30 वर्ष निवासी रामपुर चकलुवा,हर्षित अधिकारी पुत्र दान सिह उम्र 31 वर्ष ,नरेन्द्र अधिकारी पुत्र मोहन सिह निवासी गण कमोला सवार थे।
*उक्त दोनो गाडियां वन विभाग के पास आमने-सामने टकरा गयी थी जिसमें शुभम सामन्त को गम्भीर चोटे* आयी थी उपरोक्त दोनो वाहनो में सवार व्यक्तियो को स्थानीय व्यक्तियो व राहगीरो के सहयोग से वाहनो से निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढूंगी भिजवाया गया। *जहाँ चिकित्सको द्वारा शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष को मृत घोषित* किया गया व 1-कमल मिश्रा 2-हर्षित अधिकारी, 3-नरेन्द्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार उपरान्त उच्च उपचार हेतु आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से हल्द्वानी रैफर किया गया है ।
*नाम पता मृतक-*
1-शुभम सामन्त पुत्र होशियार सिह सामन्त
निवासी रामपुर चकलुवा उम्र 30 वर्ष
*नाम पता घायल-*
1-कमल मिश्रा पुत्र बी0सी0 मिश्रा उम्र-30 वर्ष
निवासी रामपुर चकलुवा
2-हर्षित अधिकारी पुत्र दान सिह उम्र 31 वर्ष
3-नरेन्द्र अधिकारी पुत्र मोहन सिह निवासीगण कमोला



