गांव में घूम रहे भालू, ग्रामीणों में दहशत, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में भीमताल विकासखंड की ग्राम सभा नलनी में शनिवार दोपहर भालू का एक जोड़ा गांव के बीचों-बीच दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अचानक आबादी वाले क्षेत्र में भालुओं के पहुंचने से लोगों में भय का माहौल बन गया।‌ ग्राम प्रधान गोविंद सिंह अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय भालू के जोड़े को गांव में घूमते हुए देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तत्काल सूचना वन क्षेत्राधिकारी रामनगर ध्रुव सिंह मत्तोलिया को दी गई है। ग्राम प्रधान ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने, अकेले जंगल की ओर न जाने तथा बच्चों को घरों के आसपास ही रखने की अपील की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here