पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी के निधन से महकमे में शोक की लहर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

_*कर्तव्य पथ पर तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर*_

_*एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० ने मोर्चरी पहुंचकर दिवंगत साथी के परिजनों को बंधाया ढांढस, दी तात्कालिक सहायता राशि, हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त*_

_*एसएसपी नैनीताल समेत समस्त पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि💐*_

_*बाजपुर में पूरे राजकीय सम्मान (गार्ड ऑफ ऑनर) के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई*_

*प्रैस नोट*

जनपद नैनीताल के पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में नियुक्त *मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद* का कर्तव्य पालन के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने (ब्रेन हैमरेज) के कारण उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे और जनपद नैनीताल पुलिस में शोक की लहर है। अपने एक जांबाज और कर्तव्यनिष्ठ साथी को खोने से पुलिस परिवार अत्यंत मर्माहत है।

आज दिनांक *31.05.2026* को हल्द्वानी क्षेत्र स्थित मोर्चरी पहुंचकर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०* समेत अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। एसएसपी नैनीताल ने दिवंगत आरक्षी के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दिवंगत साथी के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर हर संभव विभागीय मदद और सभी देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान एसएसपी द्वारा परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु तात्कालिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई।

दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास स्थान बाजपुर ले जाया जा रहा है, जहां पुलिस नियमों के अनुसार उन्हें शोक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस दौरान *श्री मनोज कुमार कत्याल (एसपी सिटी हल्द्वानी), श्री अमित सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी)*, श्री विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), श्री हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), श्री सुशील जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी) सहित कई पुलिस अधिकारी व सहकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

_📃 *दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक का सेवा विवरण*_

दिवंगत मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद ने अपने लगभग 35 वर्षों के सेवाकाल में अत्यंत निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया।

▫️नाम: मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद
▫️पिता का नाम: श्री माला राम
▫️निवासी: ग्राम लंकुरा, थाना बाजपुर, पो0 केलाखेड़ा (जनपद ऊधमसिंह नगर)
▫️जन्म तिथि: 05 जनवरी 1972
▫️भर्ती तिथि: 02 अप्रैल 1991

_📍*सेवा का सफर:*_
▫️09 पीएसी मुरादाबाद: 1991 से 2005 तक
▫️31 पीएसी रुद्रपुर: 2005 से 2007 तक
▫️अल्मोड़ा: 2007 से 2008
▫️नैनीताल : 2008 से वर्तमान तक (पुलिस लाइन नैनीताल की परिवहन शाखा में अंतिम नियुक्ति)

*नैनीताल पुलिस अपने इस जांबाज साथी की सेवाओं को सदैव याद रखेगी और उनके परिवार की देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहेगी।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here