समाचार शगुन उत्तराखंड
प्रेस विज्ञप्ति..वंचित समुदाय के बच्चों के हितार्थ पाठ्यक्रम निर्माण कार्यशाला कल से सांवल्दे में…
रचनात्मक शिक्षक मंडल उत्तराखंड की पहल पर
वंचित समुदाय के बच्चों के हितार्थ पाठ्यक्रम निर्माण कार्यशाला कल
31 मई से सांवल्दे में होगी उपरोक्त जानकारी कार्यशाला संयोजक नवेंदु मठपाल ने दी।श्री मठपाल के अनुसार शिक्षक मंडल विगत पांच वर्षों से सामाजिक आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों के बच्चों के लिए जन सहयोग से तीन सायंकालीन स्कूल चला रहे हैं जिनसे 500 से अधिक बच्चे जुड़े हैं. विगत कुछ समय से शिक्षक मंडल की टीम इन बच्चों की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रख एक ऐसा पाठ्यक्रम बनाने पर विचार कर रही है जो इन बच्चों के भीतर पढ़ने के प्रति उत्सुकता पैदा करे,यह कार्यशाला इसी क्रम में है।
यह पाठ्यक्रम 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिये बहुकक्षा/ बहुस्तरीय शिक्षण पद्धति पर आधारित होगा. यानि इसमें किसी विषय का पाठ्यक्रम एक से अधिक कक्षाओं के लिए होगा. जैसे- भाषाएँ -कक्षा 1,2,3.व कक्षा 4,5. गणित कक्षा-1,2,3 व कक्षा 4,5. परिवेशीय अध्ययन – कक्षा 3,4,5. पाठ्यचर्या/ पाठ्यक्रम बच्चों के परिवेश और पू्र्वज्ञान को केन्द्र में रखेगा. यह बच्चों की सहज रुचियों, खेलों व गतिविधियों पर आधारित होगा. यह बच्चों के बीच चलने वाली गंभीर चर्चाओं की भी जांच पडताल करेगा.
यह एक प्रयोग और एक नवाचार होगा।



