चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म पर हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज दिनांक 7 मई 2026 को दोपहर 04:00 बजे उत्तराखंड युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी जिला अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में बुध पार्क स्थित तिकोनिया चौराहा पर चम्पावत में नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर धामी एवं धामी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हल्द्वानी जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है जो प्रदेश सरकार के राज में हुई हो यह सरकार महिला विरोधी है इससे पहले भी अंकिता भंडारी जैसे कई मामले प्रदेश में हो चुके हैं,और जब तक हमारी प्रदेश की महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा उत्तराखंड युवा कांग्रेस निरंतर आंदोलनरत रहेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू, प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, प्रदेश महासचिव भानु कवड़वाल , प्रदेश महासचिव प्रीति आर्य, जिला महासचिव मनदीप गुजराल , जिला महासचिव अमन कुरैशी , ब्लॉक अध्यक्ष उमेश जोशी, छात्र नेता कमल बोरा, छात्र नेता मेहुल शाह, अक्षत पाठक, मयंक गोस्वामी जी सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here